बेतिया: बेतिया में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त ने की बैठक
बेतिया में जिला समाहरणालय अवस्थित अपने कार्यालय में आज 26 मई दोपहर 12 बजे निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त पश्चिम चंपारण समित कुमार ने बैठक की, इस बैठक में विभिन्न राजनैतिक दलों के लोग भी उपस्थित हुए, बैठक में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के संबंध में किए जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।