बेतिया: जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में प्रधान सहायकों की बैठक संपन्न
बेतिया में आज 26 मई शाम 4 बजे जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिले के सभी प्रधान सहायकों की बैठक सम्पन्न हुयी, बैठक में प्रधान सहायकों को निर्देशित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि वितीय कार्यों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की चूक नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखें, वितीय कार्य हर हाल में वितीय नियमावली के तहत सम्पादित करें।