बेतिया: पश्चिम चंपारण की चार सीटों पर भाकपा लड़ेगी चुनाव, ज़िला सचिव ने दी जानकारी
बेतिया में आज 26 मई सोमवार शाम 4 बजे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पश्चिम चंपारण ज़िले की चार प्रमुख विधानसभा सीट चनपटिया, बेतिया, नौतन और लौरिया से चुनाव लड़ने की घोषणा की है, यह ऐलान पार्टी के ज़िला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने बलिराम भवन, बेतिया स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान किया।