घोड़ासहन: ढाका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डकैती कांड में ₹5 लाख नकद बरामद
सिकरहना अनुमंडल के पांच डकैती कांडों के उद्भेदन के बाद पुलिस की लगातार छापेमारी जारी है। अग्रतर अनुसंधान के क्रम में गठित टीम ने ₹5 लाख नकद बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा लूटी गई संपत्ति की अधिकतम बरामदगी के लिए कार्रवाई जारी है।