निज़ामाबाद: निजामाबाद में आरसीसी सड़क निर्माण पर सवाल, घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप
आजमगढ़ जनपद के नगर पंचायत निजामाबाद के वार्ड नंबर 8 मोहल्ला तेलीपुर में आरसीसी मार्ग निर्माण कार्य पर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं वही आज मंगलवार के दिन सुबह 11 बजे समाजसेवी अरुण कुमार और सभासद कुलदीप कौर द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया, जिसमें निर्माण में प्रयुक्त गिट्टी की गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई।