लखीसराय: अमहरा पुलिस ने मोरमा गांव में शराब बिक्री मामले के फरार अभियुक्त के घर इश्तिहार चिपकाए
अमहरा पुलिस द्वारा सोमवार अपराह्न 1:45 बजे दी गई जानकारी के मुताबिक अमहरा थाना कांड संख्या 84/25 शराब बिक्री के एक मामले में मोरमा गांव में जागेश्वर मांझी के पुत्र फरार शराब तस्कर में शंकर मांझी के घर पुलिस द्वारा इश्तिहार चिपकाया गया. 6 सितंबर 2025 को मोरमा गांव में छापेमारी के क्रम में 5 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया था. तस्कर फरार चल रहा है.