लोक परंपराओं में प्रकृति की आत्मा का वास!
पीपरा में पर्यावरण की पाठशाला, बच्चों ने किया पौधारोपण
ANCHOR: पर्यावरण संरक्षण सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी है। इसी संदेश के साथ पूर्वी चंपारण के पीपरा में पर्यावरण की पाठशाला आयोजित की गई, जहां बच्चों को पौधारोपण और प्रकृति संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। पीपरा स्थित आवासीय न्यू पोल पब्लिक स्कूल में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और प्रबंधन को लेकर पर्यावरण की पाठशाला सह पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता विनय कुमार ने कहा कि भारतीय लोक परंपराओं, पर्व-त्योहारों और जीवनशैली में प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना सदियों से रही है। वहीं, पूर्व प्रमुख विश्वनाथ पासवान ने बच्चों से पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा करने की अपील की।।।।।।।।।।।
#पर्यावरणसंरक्षण #पौधारोपण #पीपरा #प्रकृतिसंरक्षण #पर्यावरणकीपाठशाला