भीलवाड़ा: सरस डेयरी के पास ठेके पर शराब पार्टी के दौरान दो दोस्तों में हुआ विवाद, एक ने दूसरे के सिर पर मारा पत्थर
सदर थाना क्षेत्र में सरस डेयरी के समीप स्थित शराब ठेके पर शराब पार्टी के दौरान दो दोस्तों में विवाद हो गया,इतने में गुस्से में आवेशित एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के सिर पर पत्थर से वार कर दिया।जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।