बैतूल नगर: प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की
शनिवार को दोपहर 1 बजे आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल शामिल हुए। बैठक के दौरान जिले में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री, जिले के सभी विधायक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।