जगदलपुर: मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से निकाली गई कलश यात्रा, किया गया महारानी अहिल्या बाई होलकर की झांकी का जीवंत प्रदर्शन
सोमवार शाम 4 बजे माता दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से सर्व हिंदू महिला समाज के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई ।इस कलश यात्रा में जिसमें राधा कृष्ण की मनमोहक झाकी के साथ साथ महारानी अहिल्या बाई होलकर की जीवंत झांकी का भी प्रदर्शन आयोजकों के द्वारा किया गया। कलश यात्रा के बाद टाऊन क्लब के सामने 7 दिवसीय भागवत कथा का भी आयोजन किया गया ।