डूंगरपुर। सदर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत खेमारू सपात फला में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजे की खेती का भंडाफोड़ किया है। थानाधिकारी शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक खेत की घेराबंदी कर गांजे के 208 पौधे जब्त किए। जब्त किए गए पौधों का कुल वजन 34.529 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से खेत मालिक भीखा (74) पुत्र हलिया कटारा को गिरफ्तार किया है। आरोपी मकान के पास बाड़ लगाकर अवैध रूप से यह खेती कर रहा था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#DungarpurPolice #CrimeNews #RajasthanPolice #DrugBust #NDPSAct IllegalFarming
Dungarpur, Dungarpur | Jun 7, 2026