तेंदूखेड़ा: डोभी गांव में मुक्तिधाम निर्माण का विरोध, ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय में जताई आपत्ति
शुक्रवार को 12:00 बजेनरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा तहसील के ग्राम डोभी में रिहायशी क्षेत्र में प्रस्तावित मुक्तिधाम के निर्माण को लेकर विवाद बढ़ गया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्राम की महिलाएं तेंदूखेड़ा एसडीएम कार्यालय पहुंचीं और इस निर्माण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए आपत्ति दर्ज कराई।