मां कात्यायनी मंदिर में प्रथम दिन हुई शैलपुत्री की पूजा
◆कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ दुर्गा पाठ, पूजा के बाद बांटा गया प्रसाद।
बनमा ईटहरी प्रखंड के महारस गांव स्थित मां कात्यायनी मंदिर में दुर्गा पूजा के पहले दिन मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिर में दर्शन और पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी, जो देर शाम तक जारी रही। मंदिर में कलश स्थापना के साथ दुर्गा पाठ शुरू किया गया। पूजा पर बैठे सोनू कुमार ने श्रद्धापूर्वक दुर्गा पाठ का श्रवण किया। पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। दुर्गा पूजा को लेकर मां कात्यायनी मंदिर में हर साल खास उत्साह देखने को मिलता है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा के साथ ही मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।
Kahara, Saharsa | Oct 11, 2026