पीपलखूंट: पटाखों से बाड़े में लगी आग, 26 हजार नकदी और 500 ग्राम चांदी समेत घरेलू सामान हुआ राख
प्रतापगढ़। जिले की सुहागपुरा पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत पंडावा के खोराफला गांव में दीपावली के दौरान पटाखों से बाड़े में आग लग गई। आग की चपेट में आने से मोहनलाल चरपोटा के घर का घरेलू सामान, 26 हजार रुपए नकद और करीब 500 ग्राम चांदी जलकर राख हो गई। हादसे में परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ, हालांकि गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के