आबू रोड: आबूरोड में श्वेतांबर जैन धर्मशाला में अंबेडकर जयंती पर विशेष भव्य संगोष्ठी कार्यक्रम सम्पन्न, समरसता का दिया संदेश
आबूरोड मे भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज श्वेतांबर जैन धर्मशाला में भव्य विशेष संगोष्ठी का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं महिलाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चंद्र मेघवाल (सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी) ने की।