*हिसार कोर्ट परिसर में पार्किंग में फायरिंग की वारदात में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए किया आरोपी काबू*
*हिसार, 20 अगस्त।* आज हिसार कोर्ट परिसर में पार्किंग में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को वारदात में प्रयुक्त असला सहित काबू कर लिया है।
फायरिंग की घटना में विनोद उर्फ पानू उर्फ काना पुत्र राजवीर उर्फ राजा निवासी थुराना की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। एक अन्य व्यक्ति के भी गोली लगी जो खतरे से बाहर है।
मृतक विनोद के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में 31 आपराधिक मामले दर्ज हैं जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास, लूट आदि की वारदात शामिल है।
घटना की सूचना मिलते ही हिसार पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की तथा आरोपी को असला सहित काबू कर लिया। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। वारदात के कारणों, घटनाक्रम और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में भी जांच जारी है।
पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा कानून के अनुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।