*हिसार कोर्ट परिसर की पार्किंग में फायरिंग मामले में—आरोपी 3 दिन के पुलिस रिमांड पर, वारदात के कारणों और अन्य पहलुओं को लेकर होगी गहन पूछताछ : एसपी सिद्धान्त जैन*
हिसार, 21 अगस्त। हिसार कोर्ट परिसर की पार्किंग में हुई फायरिंग की वारदात के संबंध में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात के कारण, घटनाक्रम, फायरिंग में प्रयुक्त हथियार तथा वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी। पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर वारदात से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी जुटाएगी।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। रिमांड के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Hisar, Hissar | Aug 21, 2026