खरसावां: रायजामा के सुदूरवर्ती टोलों में प्राकृतिक जल स्त्रोत बने सहारा, विधायक दशरथ गागराई ने किया निरीक्षण
खरसावां प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र स्थित ग्राम रायजामा के मुनगा टोला एवं पिचांग टोला में ग्रामीणों ने पेयजल समस्या से निपटने के लिए सराहनीय पहल की है। गांव के समीप पहाड़ों के बीच स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पाइपलाइन के माध्यम से पानी को बस्तियों तक पहुंचाकर पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इन टोलो का सोमवार सुबह लगभग 11 बजे खरसावां विधायक दशरथ गागरा