जलालाबाद: मोहल्ला रामनगर में सरकारी इंटरलॉकिंग रोड तोड़कर अवैध मकान निर्माण का आरोप लगाकर पीड़ितों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद के तमाम लोग तहसील मुख्यालय जलालाबाद पहुंचे और शुक्रवार दिन के 2:00 बजे एक ज्ञापन देकर बताया की मोहल्ला रामनगर में सरकारी इंटरलॉकिंग गली को तोड़कर नगर पालिका की जमीन पर देवेश गुप्ता द्वारा अवैध मकान का निर्माण अधिशासी अधिकारी नगर पालिका की सहमत से कराया जा रहा है