हज़ारीबाग: हजारीबाग में 60 से अधिक ई-टोटो पर हुई कार्रवाई, कई के कागजात मिले अधूरे
हजारीबाग में 60+ ई-टोटो पर कार्रवाई, कई के कागजात मिले अधूरे हजारीबाग शहर में बढ़ती ई-टोटो की संख्या और यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान 60 से अधिक टोटो वाहनों को रोककर उनके जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में कई चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन से जुड़े आवश्यक कागजात नहीं मिले। वहीं, कुछ वाहन बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित किए जा रहे थे।