कांके: रांची स्थित पंडरा ओपी पहुंचे स्थानीय लोग, बेकसूर युवकों को छोड़ने की कर रहे हैं मांग, बीती रात पति-पत्नी की हुई थी हत्या
Kanke, Ranchi | Feb 22, 2024 रांची स्थित पंडरा ओपी क्षेत्र के ओझा मार्केट स्थित जनक नगर में अज्ञात अपराधियों ने बीती रात पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना को लेकर पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ के लिए लाये गये लोगों को छोड़ने की मांग को लेकर स्थानीय लोग पंडरा ओपी पहुंचे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेकसूर युवकों को पुलिस उठाकर लायी है।