कांके: रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना और अबुआ आवास योजना का सीएम ने किया शुभारंभ
Kanke, Ranchi | Feb 21, 2024 सीएम चंपाई सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का शुभारंभ किया। साथ ही सीएम ने अबुआ आवास योजना के तहत रांची, गुमला और लोहरदगा के चयनित लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण किया। इस दौरान सीएम चंपाई सोरेन ने बीजेपी और ईडी पर जमकर हमला बोला। सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि ईडी केंद्र के इशारे पर काम कर रही है।