कांके: रांची के ओझा मार्केट में अपराधियों ने दंपती को मारी गोली, दोनों की हुई मौत
Kanke, Ranchi | Feb 22, 2024 रांची में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बीते देर शाम रांची के ओझा मार्केट में बाइक सवार अपराधियों ने दंपती को गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में पुलिस ने दंपती को पास के अस्पताल भेजा, जहां दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।