कांके: दिल्ली से रांची पहुंचे कांग्रेस के नाराज विधायक, कहा बहुत जल्द झारखंड के मंत्रियों और संगठन में होगा फेरबदल
Kanke, Ranchi | Feb 22, 2024 चंपाई सोरेन सरकार में कांग्रेस के पुराने मंत्री नहीं बदले जाने से नाराज दिल्ली गए कांग्रेस विधायक देर शाम रांची लौट आये हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि केंद्रीय नेताओं ने हमारी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय पर भरोसा रखें।