झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे से महिलाओं की निजता से खिलवाड़ का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तहसील रोड स्थित एक रेडीमेड कपड़ा शोरूम के चेंजिंग रूम में छेद कर कपड़े बदल रही महिलाओं का वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।शोरूम में कपड़े ट्रायल करने गई एक महिला जब चेंजिंग रूम में थी, तब उसे वहां बने एक छेद के पास मोबाइल की घंटी बजने (रिंगटोन) की आवाज सुनाई दी। महिला को तुरंत शक हुआ कि छेद के जरिए उसका वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा है।महिला द्वारा शोर मचाने और सूचना देने पर चिड़ावा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पीड़ित महिला की लिखित रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को डिटेन (हिरासत में) कर लिया और थाने ले गई।
Jhunjhunun, Jhunjhunu | Jun 7, 2026