कोटखाई: 700 खनेटी परगना में नशा तस्करी के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई सशक्त आवाज
Kotkhai, Shimla | Aug 16, 2026 कोटखाई के 700 खनेटी परगना क्षेत्र में नशा तस्करी को लेकर ग्रामीणों ने बैठक की। पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल और मंदिर कमेटी ने चिट्टे सहित नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस व प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।