चित्तौड़गढ़। लावारिस सांड, कुत्तों का आतंक, बदहाल सफाई, बंद स्ट्रीट लाइट, पेयजल संकट व टूटी सड़कों को लेकर शुक्रवार 22 मई को जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार के नेतृत्व में नगर परिषद का घेराव कर धरना दिया। ज्ञापन में ईद-उल-अजहा से पहले समस्या के समाधान की बात की है।