🚨 मधेपुरा में दबंगई का प्रदर्शन! युवक ने अवैध हथियार के साथ बनाई रील, जांच की मांग तेज
मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड क्षेत्र से एक युवक का अवैध हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में जयकिशोर यादव का पुत्र अनुभव यादव कथित रूप से हथियार का प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक इलाके में अपना वर्चस्व स्थापित करने और लोगों के बीच भय का माहौल बनाने के उद्देश्य से अवैध हथियार का प्रदर्शन कर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे हथियार की वैधता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर लोगों ने मधेपुरा पुलिस प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
Patna Rural, Patna | Jun 21, 2026