बिछिया: नेशनल हाईवे 30 पर तेज रफ्तार स्कूटी ने पैदल महिला को मारी टक्कर, हालत स्थिर
मंडला जिले के नेशनल हाईवे 30 पर एक सड़क हादसे में आज सोमवार की शाम 4 बजे 39 वर्षीय महिला रुक्मिणी पटेल घायल हो गईं। घटना ग्राम पंचायत माधोपुर अंतर्गत ग्राम जगनाथर की है, जहां एक तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने पैदल चल रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए हाइवे हे