बक्सर: पुलिस की अंतिम रिपोर्ट खारिज, नगर परिषद के दो अधिकारियों पर कोर्ट ने लिया संज्ञान
Buxar, Buxar | Jun 30, 2026 नगर थाना कांड संख्या 601/2025 में पुलिस द्वारा दाखिल अंतिम रिपोर्ट (फाइनल रिपोर्ट) को दरकिनार करते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम), बक्सर ने नगर परिषद के दो अधिकारियों के खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला सही पाते हुए संज्ञान लिया है। न्यायालय ने दोनों आरोपितों को 29 जुलाई 2026 को अदालत में उपस्थित होने के लिए समन जारी करने का आदेश दिया है।