चक्रधरपुर: शादी से इनकार पर प्रेमी ने महिला पर्यवेक्षिका की हत्या की, आरोपी जेल भेजा गया; चक्रधरपुर थाने में हुई प्रेस वार्ता
चक्रधरपुर में शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा प्रखंड में कार्यरत महिला पर्यवेक्षिका अनिता बिन्द की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी थी। मामले का खुलासा करते हुए शनिवार शाम थाने में पुलिस ने प्रेस वार्ता में पूरी जानकारी दी।