जेजेपी महिला जिला अध्यक्ष सुनीता भारद्वाज पर लगे गम्भीर आरोप।
जेजेपी महिला नेत्री ने पति को सरकारी नौकरी और महिला को आंगनवाड़ी में लगवाने के नाम पर कर ली ठगी। पुलिस जांच के नाम पर भी हुई धोखा धड़ी। अब जिला उपायुक्त से लगाई न्याय की गुहार। पीड़िता से बंचारी निवासी जेजेपी नेत्री ने 231500 (दो लाख इकत्तीस हजार पांच सौ रुपये) ले लिए और सरकारी नौकरी लगने वाली लिस्ट में नाम एडिट कर साबित कर दिया न्याययिक सेवा में नौकरी लगवा दी है। लेकिन सब फर्जीवाड़ा निकला। सिकायत के अनुसार नेत्री अब झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दे रही है।
Palwal, Palwal | Aug 19, 2026