बड़ी सादड़ी उपखंड के भोपतपुरा स्कूल से कालीमंगरी जाने वाला सालों पुराना सरकारी रास्ता प्रशासन ने खुलवा दिया। लंबे समय से रास्ता बंद होने से किसानों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। रामलाल मीणा के आवेदन पर तहसीलदार पंकज कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।