बाह: पिनाहट चंबल नदी घाट पर स्लीपर और भिच्ची हटने से लगा लंबा जाम,यात्रियों को हो रही परेशानी
पिनाहट चंबल नदी घाट पर बने पुल की स्लीपर और भिच्ची हटने से लंबा जाम लग गया। स्लीपर और भिच्ची हटने से यात्री घंटों जाम में फंसे रहे। पुल पर भारी वाहनों का आवागमन होता है। इसी के चलते यह स्लीपर और भिच्ची हटी हैं। इसी को लेकर पुल कर्मचारियों ने भी मोर्चा संभाला और बुलडोजर के साथ स्लीपर और भिच्ची सही करने में जुट गए।