बाह: कस्बा बाह में मामूली विवाद को लेकर छात्र आपस में भिड़े,एक छात्र घायल,अस्पताल में इलाज जारी
थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा बाह का एक मामला प्रकाश में आया है। जिसमें मामूली विवाद को लेकर छात्र आपस में भिड़ गए। इस दौरान छात्रों में जमकर मारपीट हुई एवं मारपीट के दौरान एक छात्र घायल हो गया। जिसको साथी छात्रों के द्वारा सीएचसी केंद्र बाह में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज जारी है। घटना की जानकारी परिजनों को भी दी गई है।