बाह: जरार ढाबे के पास अवैध तमंचा रखने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आगरा की थाना बाह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गश्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जिसके पास अवैध तमंचा है वह जरार ढाबे के पास कहीं जाने की फिराक में खड़ा हुआ है। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से अवैध तमंचा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।