बीकानेर: मंजू कॉलोनी में शौचालय में मृत मिला युवक, पुलिस ने शव को पीबीएम मोर्चरी में रखवाया, जांच शुरू
बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र की मंजू कॉलोनी में मंगलवार को शौचालय में एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने खिदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के राजा कुमार, सोएंब भाई, मोहम्मद असलम, मोहम्मद जुनैद, इमरान और राजकुमार खड़गावत के सहयोग से शव को पीबीएम अस