करपी: करपी प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को बीएलओ की बैठक आयोजित, कई निर्देश जारी
Karpi, Arwal | Aug 16, 2025 करपी प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को दोपहर 12:00 बजे बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में असंतोषजनक प्रदर्शन करने वाले लोगों को बुलाया गया। बीडीओ रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत युद्ध स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।