सिलाव: सिलाव बाजार से नशे में धुत्त् दो व्यक्ति को सिलाव थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Silao, Nalanda | Jan 18, 2024 सिलाव थाना पुलिस ने आज गुरूवार को सिलाव बाजार से नशे में धुत्त दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. सिलाव थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई गश्ती के दौरान की गयी है. गिरफ्तार दो नशे में धुत्त व्यक्तियों में सिलाव थाना क्षेत्र के कड़ाहडीह गांव निवासी बबलू कुमार एवं सिलाव तीनमुहानी मोहल्ला निवासी बजरंगी ठठेरा है.