सिलाव: दहेज हत्याकांड में एक महिला समेत दो आरोपी को सिलाव थाना पुलिस ने भूई गांव से किया गिरफ्तार
Silao, Nalanda | Jan 18, 2024 सिलाव थाना पुलिस ने दहेज हत्याकांड में एक महिला समेत दो आरोपी को आज गुरूवार को भुई गांव से गिरफ्तार कर लिया है. सिलाव थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दो आरोपियों में मिन्तू देवी एंव रविंद्र चौधरी है जो कि भूई गांव के रहने वाले है. उन्होंने बताया कि दहेज हत्याकांड के गिरफ्तार इन दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.