सिलाव: BPSC परीक्षा में सिलाव बाजार निवासी सत्यम राज ने हासिल की सफलता, बने श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी
Silao, Nalanda | Jan 18, 2024 सिलाव प्रखंड अंतर्गत सिलाव बाजार निवासी सत्यम राज BPSC परीक्षा में सफलता हासिल कर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बने हैं। सत्यम राज सिलाव बाजार के खाजा व्यवसायी सुबोध कुमार गुप्ता के पुत्र हैं और वह प्रथम प्रयास में BPSC परीक्षा में 193वां रैंक लाकर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के लिये चयनित हुए हैं।