सिलाव: नालंदा स्थित पुरातत्व संग्रहालय में रिजर्व कलेक्शन में रखी 3 प्राचीन मूर्तियों का प्रदर्शनी रूप में किया गया लोकार्पण
Silao, Nalanda | Jan 18, 2024 नालंदा स्थित पुरातत्व संग्रहालय में रिजर्व कलेक्शन में रखी 3 प्राचीन मूर्तियों का प्रदर्शनी रूप में लोकार्पण किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि व नालंदा विश्वविद्यालय राजगीर के कुलपति प्रो. अभय कुमार सिंह ने कहा कि हमारी विरासत हमारी शान है, जिसको सहेजने की जिम्मेदारी हम सभी की है।