मुज़फ्फरनगर: मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की कोशिश का असर, भीम आर्मी ने किया विरोध, पुलिस से हुई झड़प
कचहरी गेट स्थित बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के पास भीम आर्मी जय भीम संगठन के कार्यकर्ताओं ने अधिवक्ता अनिल मिश्रा और अधिवक्ता राकेश किशोर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने दोनों अधिवक्ताओं के चित्रों पर जूते बरसाकर अपना आक्रोश प्रकट किया। कार्यकर्ताओं ने दोनों के चित्र जलाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बचा लिया