मुज़फ्फरनगर: तितावी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के 4 बदमाश हुए घायल, 2 लोग हुए गिरफ्तार
थाना तितावी पुलिस को रात में ट्रांसफार्मर चोरी की सूचना मिली। टीम ने इलाके में घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।जवाबी कार्रवाई में चार बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।इसके बाद पुलिस ने कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाकर दो और साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने दो कारें, एक बाइक,चार तमंचे,कई कारतूस और चोरी के ट्रांसफार्मर उपकरण बरामद किये।