मुज़फ्फरनगर: जनपद में फर्जी कागजातों से यूरिया की कालाबाजारी, फर्जी पेपर बनाकर यूरिया बेचने वाला गिरोह बेनकाब, तीन शातिर गिरफ्तार
थाना सिखेड़ा पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने फर्जी कागजात के सहारे यूरिया की कालाबाजारी करने वाले तीन शातिर आरोपियों रमन पांडेय, उमंग वशिष्ठ और इंतज़ार को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान टीम ने आरोपियों के कब्जे से 80 बैग यूरिया, एक पिकअप ट्रक और एक होंडा सिटी कार बरामद की है। आरोपी फर्जी कागजातों से यूरिया खरीदकर उसे फैक्ट्री में भेजते थे।