उत्तर प्रदेश के संभल से सामने आया है शादी के नाम पर ठगी और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला। पुलिस ने थाना रजपुरा क्षेत्र में लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, गैंग का तरीका बेहद शातिर था। पहले महिला फोन और सोशल मीडिया के जरिए लोगों से दोस्ती करती, फिर शादी का भरोसा दिलाकर उन्हें अपने जाल में फंसाती। इसके बाद होटल में बुलाकर स्पाई कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड किया जाता और फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये मांगे जाते थे।
जांच में सामने आया कि यही गैंग शादी करवाकर दुल्हन को रात में गायब भी कर देता था और साथ में गहने व सामान लेकर फरार हो जाता था। पुलिस के मुताबिक, अब तक कई लोगों को इस गैंग ने अपना शिकार बनाया।
#sambhal #uttarpradesh #crime #crimealert #luteridulhan #blackmailcase #spycamera #marriagefraud #upnews #PrimeNewsIND
sambhal crime news, luteri dulhan gang, sambhal police action, spy camera blackmail case, up crime news, uttar pradesh crime, marriage fraud gang, fake bride scam, bride blackmail case, hotel spy camera case, crime news hindi, prime news crime