कोईलवर: मोहर्रम को लेकर कोईलवर थाना में शांति समिति की बैठक, रात 10:30 तक ताजिया पहलाम पूरी करने का निर्देश
आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार शाम करीब पांच बजे कोईलवर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष नरोतमचन्द्र ने की। इस दौरान अपर थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार मंडल, एसआई फिरोज आलम मीना कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।