शाहजहांपुर: सिंधौली के गैरतपुर में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों के हमले में परिवार के पांच लोग घायल, एसपी से न्याय की गुहार
सिंधौली क्षेत्र के गांव गैरतपुर में 16 फरवरी को रामबेटी के घर में घुसकर दबंगो ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। हमले में रामबेटी के परिवार के पांच लोग घायल हो गए थे। रामबेटी और दबंगो का पुराना विवाद चल रहा है। थाने में कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को एसपी से मिलकर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है ।