शाहजहांपुर: राज्यरानी एक्सप्रेस में हत्या के मुल्जिम की बिगड़ी तबियत, जीआरपी पुलिस ने मेडिकल कालेज में कराया भर्ती
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन के रूकते ही कंट्रोल रूम की सूचना पर जीआरपी पुलिस ने बंदी राजकुमार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। हत्या का दोष सिद्ध बंदी राजकुमार केंद्रीय कारागार बरेली में सजा काट रहा था।उसकी तबियत बिगाड़ने पर लखनऊ के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था।लौटते से समय उसकी तबियत बिगाड़ गई।