शाहजहांपुर: तिलहर के बरूआर गांव में बरातियों पर हमला करने वाले आठ दबंगों पर दर्ज हुई एफआईआर, एसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई
थाना तिलहर क्षेत्र के बरूआ गांव में 19 फरवरी को प्यारे लाल मौर्य के बेटी की शादी में डीजे बजाने को लेकर ग्रामीणों से विवाद हो गया था। उसके बाद दबंगों ने बरातियों पर लाठी-डंडो से हमला कर दिया था। जिसमे दूल्हा समेत तीन घायल हो गए थे। तिलहर थाने में कोई सुनवाई नही होने पर पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई थी। एसपी के आदेश आठ लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है ।